Bhagwant Mann Wife: कौन हैं डॉ. गुरप्रीत कौर, जो पंजाब सीएम संग लेंगी फेरे
48 साल की उम्र में सीएम भगवंत मान दूसरी शादी करेंगे। शादी का कार्यक्रम उनके आवास पर बेहद ही सादे अंदाज में संपन्न होगा।
डॉ. गुरप्रीत कौर का संबंध एक किसान परिवार से है। यह भी बताया जा रहा है कि दोनों परिवार लंबे समय से एक-दूसरे को जानते हैं।
समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शामिल होंगे।
भगवंत मान की होने वाली दुल्हन गुरप्रीत कौर तीन बहनों में सबसे छोटी हैं। वे हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले की रहने वाली हैं।
भगवंत मान की शादी सिख रीति-रिवाज से होगी। सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। पंजाब सीएम की होने वाली दुल्हनियां भी सिख हैं।
गुरप्रीत कौर के पिता इंद्रजीत सिंह किसान हैं। उनके पास गांव गुमथला गढू में करीब 50 एकड़ जमीन है।
More Stories
Sini Shetty Miss India 2022 Biography In Hindi
Neeraj Chopra Sets New Javelin Throw National Record Of 89.94m