सफल और धनवान बनने के लिए हर इंसान को कुछ ऐसे प्रश्न हैं, जिनका जवाब उनको पता होना चाहिए।
1) आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति में कहा है कि एक समझदार इंसान को सफल होने के लिए हमेशा यह पता होना चाहिए कि वर्तमान में क्या चल रहा है।
2) हमेशा यह जानकारी होनी चाहिए कि आपके सच्चे मित्र कौन हैं। शत्रुओं को हम सभी जानते हैं लेकिन मित्र के वेश में छिपे शत्रुओं को जानना बेहद जरूरी है।
3) व्यक्ति को नौकरी या बिजनस करने वाली जगह के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए। वह जगह कहां है और कैसा माहौल है। वहां के हालातों और लोगों के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए।
4) सफल व धनवान बनने के लिए व्यक्ति को अपनी आय व व्यय के बारे में सही जानकारी होनी चाहिए। साथ ही पैसे का सदुपयोग कैसे करना चाहिए। अगर व्यक्ति आय से अधिक पैसा खर्च करेगा तो परेशानियां आएंगी।
5) सफल होने के लिए हमेशा इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि आखिर बॉस या कंपनी के मालिक को क्या चाहिए। अगर आप उनकी जरूरतों को पूरा करेंगे और आप वैसा ही काम करेंगे जैसा वे चाहते हैं, तो इसमें आपका ही फायदा होगा।
6) सफल होने के लिए सबसे पहले आपको यह जानना जरूरी है कि आप क्या काम करने में सक्षम हैं। आप क्या काम कर सकते हैं। आप जो कार्य जानते हैं, आप वही करेंगे तो ज्यादा सफल होंगे।